सतनाली। सतनाली से खाटू श्याम धाम के लिए नई बस शुरू की गई है। बस शुरू होने से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सतनाली से खाटू श्याम के लिए करीब एक हजार श्रद्धालु आवागमन करते है।
राजस्थान परिवहन विभाग की ओर से परमिट के साथ निजी बस सतनाली से खाटू श्याम के लिए शुरू की गई है। सतनाली बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर वाया बुहाना, सिंघाना, खेतड़ी, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रिंगस होते शाम 5:30 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी।
बस रात्री ठहराव खाटू श्याम में करेंगी। वापसी में यह बस खाटू श्याम से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर रिंगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, खेतड़ी, सिंघाना, बुहाणा होते हुए सतनाली 11 बजे पहुंचेगी।
श्रद्धालु राजेश, डॉ. अरूण, विनोद, सवाई सिंह राठौड, मंजीत ने बताया कि सतनाली क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से सतनाली से खाटू श्याम के लिए बस शुरू करवाने के लिए राजस्थान व हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है।
राजस्थान परिवहन विभाग की ओर बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को फायदा होगा। विभाग की ओर खाटू श्याम के लिए बस शुरू कर दी गई है। बस सेवा शुरू होने से सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से चालक व परिचालक का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
-
- वर्जन:
सतनाली से खाटू श्याम के लिए बस शुरू की गई है। सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से बस सेवा शुरू कराने के लिए बार-बार मांग की जा रही थी। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-प्यारे लाल शर्मा, इंचार्ज, बस स्टैंड, सतनाली