फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 22 को करेगा धरना-प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा खंड की बैठक महेंद्रगढ़ के रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक कर आगामी 22 अप्रैल को किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। यादव सभा महेंद्रगढ़ में मंगलवार को खंड प्रधान महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान आगामी 22 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक का मंच संचालन महाबीर प्रसाद शर्मा ने किया। खंड प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि संघ 12 साल से अपनी मांगों के समाधान करवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आदेशानुसार 22 अप्रैल को उपायुक्त के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप जाएगा। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभों से पैंशनरों से पैंशन संशोधन के अधिकारों से वंचित करने पर विरोध किया जा रहा है। जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि उम्र बढ़ने पर 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग लंबे समय से चली आ रही है। खंड सचिव महाबीर प्रसाद ने आह्वान किया कि 22 अप्रैल को धरने में अधिक से अधिक संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी हिस्सा लें। इस मौके पर ईश्वर सिंह, दीपचंद, हरिसिंह यादव, अभयराम यादव सभा प्रधान, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहताश सिंह यादव सहित अनेक रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें