फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ का लघु सचिवालय में प्रदर्शन

Wed, 16 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य।संव
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की महेंद्रगढ़ जिला इकाई ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने की। मंच संचालन जिला सचिव रोशन लाल ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी धर्मपाल शर्मा राज्य प्रदेश सचिव और जगनलाल निनानिया पूर्व उपप्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री व पेंशन और पेंशन भोगी कल्याण विभाग के सचिव द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का संशोधन मौजूदा पेंशन में बदलाव नहीं करेगा।
बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और जीडीपी लगातार गिर रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिए गए लगभग 17 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए और लाखों करोड़ रुपये का टैक्स माफ कर दिया। मास्टर धर्मेंद्र यादव पूर्व प्रधान सर्व कर्मचारी संघ ने कहा मजदूर एवं कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने के लिए बनाए गए मजदूर कोड को लागू करने का ऐलान कर दिया गया है।
विज्ञापन

8 घंटे की बजाय 12 घंटे काम लिया जा सकता है। पीएफआरडी एक्ट को रद्द करके पुरानी पेंशन बहाली की बजाय यूपीएस लागू कर दी है। जगलाल निनानिया ने कहा पेंशन वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर दुलीचंद शर्मा जिला प्रधान वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल, शेर सिंह यादव पूर्व प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, कौशल यादव जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघआदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें