फोटो संख्या:-51 हकेंवि भवन---स्रोत हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन कार्यक्रम (आईटीईपी) बीएबीएड सेकेंडरी स्टेज में दाखिले लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जुलाई है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम एक बेहतर विकल्प है। नोडल अधिकारी व शिक्षक शिक्षा विभाग की सहआचार्य डाॅ. आरती यादव ने बताया कि आईटीईपी (बीए बीएड सेकेंडरी स्टेज) में दाखिले के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है।
पाठ्यक्रम में उपलब्ध 50 सीटों के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद पहली काउंसिलिंग के लिए लिस्ट 18 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। पहली काउंसिलिंग में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण व दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक हकेंवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।