नारनौल। महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के सेवानिवृत्तकर्मी के साथ 3,98,997 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में कारोली निवासी रोहताश ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। चार सितंबर को एक काल आई। परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया। उसने बातों में उलझाकर बैंक खाता नंबर के बारे में पूछताछ की। विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए मोबाइल पर पीएनबी वन एप्लिकेशन डाउनलोड कराया। उसने खाता नंबर, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड नंबर व पिन नंबर ले लिए। कहा कि 24 घंटे बाद सुविधाएं शुरू होंगी और आप ऑनलाइन अपनी बैंक पास बुक भी देख सकेंगे।
6 सितंबर को जब उसने ऑनलाइन अपने बैंक खाता की पासबुक देखी। पांच सितंबर को 4 ट्रांजेक्शन में 3,98,997 रुपये ट्रांसफर होने मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।