फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्ट हाउस अतिथि देवो भवः का प्रतीक : विधायक

Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18रेस्ट हाउस का उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश यादव।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। राज्य के विकास और अतिथि सत्कार की सुविधाओं को एक नई ऊंचाई देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से लोक निर्माण विभाग के अत्याधुनिक रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने किया। इससे पहले नवनिर्मित रेस्ट हाउस के कॉन्फ्रेंस रूम से केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। यह रेस्ट हाउस 2.76 एकड़ क्षेत्र में है। इसका कुल कवर्ड एरिया 33,350 वर्ग फीट है। लगभग 18.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रेस्ट हाउस जिले के लिए महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह रेस्ट हाउस केवल एक भवन नहीं, बल्कि राज्य की प्रगति और अतिथि देवो भवः की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीएंडआर विभाग के एक्सईएन अश्वनी कुमार, एसडीओ जितेंद्र कुमार, एसडीओ दिनेश सांगवान के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें