फोटो नंबर-28गांव मंडलाना में शहीद की मूर्ति का अनावरण करते पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव व अ
नारनौल। पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मेरा पेट तो बिल्कुल ठीक है, पता नहीं किसके पेट में दर्द है।” वहीं “लकीर बड़ी करने” संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा समय नहीं आया है।
यह बात उन्होंने गांव मंडलाना में शनिवार को आयोजित शहीद ओमप्रकाश यादव की प्रतिमा के अनावरण पर कही। अभय यादव ने कहा कि नांगल चौधरी, अटेली, नारनौल और महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लोग उन्हें आमंत्रित करते हैं लेकिन वह फिलहाल किसी के यहां नहीं जा रहे हैं।
इससे पूर्व उन्होंने कहा कि मंडलाना गांव शहीदों की नर्सरी है, जहां तीन शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राणों का बलिदान सबसे बड़ा त्याग होता है। कार्यक्रम को ब्रिगेडियर मोहन सिंह शेखावत, शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष टीसी राव ने भी संबोधित किया।