फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लावासियों का गुस्सा फूटा

Mon, 07 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67-- भगवान  परशुराम चौक पर पुलिस कर्मचारियों को जानकारी देता दुकानदार--स्रोत शहरवास
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान रविवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगी जेसीबी ने पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरुषोतम, गिरधर, लीलाराम, कार्तिक शर्मा, राहुल रोहिल्ला, राकेश सैनी ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी तीन बार जेसीबी गलियों को उखाड़ चुकी है।
सभी घरों के नल कनेक्शन टूट गए, जिन्हें लोगों ने अपने खर्चे पर करीब दो हजार रुपये लगाकर दोबारा जुड़वाया। लोगों का आरोप है कि काम कर रहा ड्राइवर नाबालिग या छोटी उम्र का है और उसके पास न तो लाइसेंस है और न ही मशीन पर कोई नंबर प्लेट लगी है। दुकानदारों ने कहा कि पानी की लाइन सिर्फ 6 इंच नीचे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनेक बार बताया फिर भी उसने तोड़ दी। अब नाली का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल जाने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले 15 दिनों से सड़क खुदी पड़ी है और ठेकेदार के लोग किसी की बात नहीं सुन रहे। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। वहीं जेसीबी को पुलिस थाने ले गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पाइप लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि पूरे कानोडिया मोहल्ले को जल संकट और गंदगी से होने वाली बीमारियों का सामना न करना पड़े।

फोटो संख्या:67-- भगवान  परशुराम चौक पर पुलिस कर्मचारियों को जानकारी देता दुकानदार--स्रोत शहरवास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें