महेंद्रगढ़। शहर में आए दिन बंदरों के बढ़ रहे हमले व आतंक से आमजन परेशान है। एजेंसी ने दो दिन पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने की खानापूर्ति की और अब कहीं पर भी पिंजरा नजर नहीं आ रहा है। शहर में बंदर धूम रहे हैं और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर में दो वर्षों में बंदराें की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। मोहल्ला नीमड़ी नीचे, शनि मंदिर, नागरिक अस्पताल, भानाराम कॉलॉनी से लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड में बंदरों के झुंड बैठे रहते हैं। साथ ही लोगों के घरों में घुसकर भी नुकसान पहुंचाते हैं।
लोगों ने बंदरों से बचने के लिए घरों को जाली से कवर करना शुरू कर दिया है। लोग अब घर की बजाय पिंजरों में रहते नजर आ रहे हैं। बंदरों के हमलों से हर साल लोग घायल होते हैं।
इसके चलते नगर पालिका ने अब बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया है। साथ ही एजेंसी ने दो दिन तक जवाहर नगर मोहल्ले में पिंजरे लगाकर 10 बंदर पकड़े थे। अब कहीं पर भी न तो पिंजरे दिखाई दे रहे हैं और न ही एजेंसी के कर्मचारी नजर आ रहे हैं।
बॉक्स
शॉपिंग कांप्लेक्स में बंदरों का जमावड़ा रहता है। एजेंसी की ओर से अभी तक यहां पर बंदरों के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया है। नपा अधिकारियों को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। -ढिल्लू, विश्वकर्मा चौक
बॉक्स
घर में प्रतिदिन बंदरों का झुंड आता है और नुकसान पहुंचाते हैं। जब बंदरों को भगाते हैं तब काटने को दौड़ते हैं। सुबह व शाम को बंदरों के झुंड खूब उत्पात मचाते हैं। इनकी बढ़ती संख्या चिंताजनक है।- दिनेश वैद्य, मोहल्ला पड़ाव
बॉक्स
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में तीन दिन पहले चाय देने के लिए जा रहा था तो अचानक पूरे झुंड ने हमला कर दिया था। काफी जगह से काट लिया था। नपा अधिकारियों को इसकी सुध लेनी चाहिए।-मनीष राजपूत, सैनीपुरा मोहल्ला
बॉक्स
शहर में बंदरों का आतंक और अधिकारियों की लापरवाही चरम पर है। एक ओर बंदर उत्पात मचा रहे हैं तो दूसरी ओर अधिकारी एजेंसी से संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ऐसे में एजेंसी की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। ।- सुधीर, बास मोहल्ला
- वर्जन:
बंदर पकड़ने के लिए टेंडर आवंटित एजेंसी से रिपोर्ट लेना अधिकारियों का काम है और इस पर अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। सोमवार को एजेंसी और अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। - रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:74- आईटीआई के पुराने भवन में बैठे बंदर---संवाद
फोटो संख्या:74- आईटीआई के पुराने भवन में बैठे बंदर---संवाद
फोटो संख्या:74- आईटीआई के पुराने भवन में बैठे बंदर---संवाद
फोटो संख्या:74- आईटीआई के पुराने भवन में बैठे बंदर---संवाद
फोटो संख्या:74- आईटीआई के पुराने भवन में बैठे बंदर---संवाद