फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी

Sun, 28 Jan 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विकास कार्यों को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। स्त्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह तथा नगर परिषद की अध्यक्ष कमलेश सैनी भी मौजूद थी। यादव ने सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा संसाधनों में अगर कोई कमी है तो बताया जाए। सरकार से और संसाधनों की मांग की जा सके। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य लगातार जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन

सभी पार्षदों की सहमति से उनके वार्डों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएं। मंत्री ने सीवरेज व पेयजल के संबंध में कहां कि अमृत टू योजना के तहत जो नए गांव जुड़े हैं, उनमें सीवरेज में पेयजल का कार्य होगा। इस मौके पर उन्होंने शहर की स्ट्रीट लाइटों के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए की जल्द से जल्द शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। इसके अलावा उन्होंने शहर के सभी पार्कों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के लिए सरकार लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य करवा रही है। इन सभी कार्यों को अधिकारी जल्द से जल्द सिरे चढ़ाएं ताकि आम नागरिकों को इसका फायदा मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें