फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कर्तव्यों का बोध कराता है : डॉ. छत्रपाल वर्मा

Sat, 16 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
मंडी अटेली। गुरु नानकदेव की जयंती पर शुक्रवार को श्रीराम सेवा-ट्रस्ट गुजरवास की ओर से धर्म और संस्कृति विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. ओमप्रकाश चौहान ने की। वरिष्ठ कवि-गीतकार डॉ. छत्रपाल वर्मा ने विशिष्ट वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. छत्रपाल ने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धर्म हमें कर्तव्यों का बोध कराता है तो संस्कृति रहन सहन, खान-पान और परंपराओं की पहचान कराती है। कार्यक्रम संयोजक श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान मास्टर ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है।
परीक्षा प्रभारी मास्टर कृष्णगोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के 115 बच्चों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 6 से 8 व 9 से 12 वर्ग के प्रथम तीन स्थान के अलग-अलग विजेता घोषित किए जाएंगे, जिनको आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव राजेंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास एवं संस्कृति का संवर्धन करना है। कार्यक्रम संयोजन में रमेश चौहान, राजेश पंडित, रोहित वर्मा व मानवी रोहिल्ला सहित ट्रस्ट सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें