फोटो नंबर-01जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। ग्राम पंचायत बास किरारोद उमरावबाद में सरपंच सुनील कुमार की अध्यक्षता में ग्राम जल और सीवर समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि गुरु नानक जी की प्रमुख शिक्षा है कि भेदभाव को समाप्त करते हुए समाज को मजबूत बनाने के लिए मिलकर रहें।
इंद्रजीत ने बताया कि कुछ लोग प्राकृतिक संसाधनों का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करते हैं, जिसके कारण बहुत से लोग इससे वंचित रह जाते हैं। सरकार के अथक प्रयास से जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर स्वच्छ पेयजल पर कार्य कर रही है, लेकिन कुछ उपभोक्ता आज भी पानी को व्यर्थ बहा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी डालकर स्वच्छता अभियान में बाधक बनते हैं, जिसके कारण समाज में टकराव होता है और विकास में बाधक बनता है।