कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बुधवार को राहत वाली बात यह रही की संक्रमित मिलने वालों से अधिक ठीक हुए। बुधवार को जहां 50 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया, वहीं 63 लोग ठीक हुए। मंगलवार को इस साल अब तक के सबसे अधिक 105 संक्रमित मिले थे। अब जिले में सक्रिय केस 315 हो गए हैं। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच लोगों की लापरवाही भी सामने रही है। लोग न तो कोरोना नियमोें का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं।
मंगलवार को 1778 लोगों के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई। इस रिपोर्ट में 50 लोगों को संक्रमित पाया गया है, जबकि 63 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को 1037 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गए। इस प्रकार अब कुल 1804 सैंपलों की जांच आना बाकी है। बुधवार को नारनौल शहर में कुल 16 कोरोना संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 50 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ संक्रमितोें की कुल संख्या 22221 हो गई है। इनमें से 21751 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना की वजह से 155 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 19 जनवरी तक 243871 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112879 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 492914 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1804 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
सरेली में 1, कारोली में 1, छिलरो में 1, निजामपुर में 1, नियामतपुर में 1, थनवास में 1, शहबाजपुर में 1, अमरपुरा में 1, नांगल चौधरी में 2, मोहल्ला माली टिब्बा में 1, ढाणा में 2, गुदडी मोहल्ला में 1, बिहाली में 1, पृथ्वीपुरा में 1, हाजीपुर में 1, छापड़ा सलीमपुर में 1, धनौंदा में 1, नांगल सिरोही में 1, सेहलंग में 1, गोपाल कृष्ण कॉलोनी नारनौल में 2, नसीबपुर में 1, मंदोला में 1, महेंद्रगढ़ में 2, मेहता चौक नारनौल में 1 व श्याम कॉलोनी बाल भवन में 1 एक कोरोना संक्रमित मिला।