फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते मारपीट और हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस की टीम ने छीनाझपटी व मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चितलांग निवासी पंकज उर्फ सुनील, देवेंद्र उर्फ कमांडो और कपिल उर्फ यमराज के रूप में हुई है। आरोपियों ने रंजिश के चलते चितलांग निवासी साहिल और उसके पिता व चाचा के साथ मारपीट करते हुए पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि साहिल ने नवंबर में सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उस पर व उसके पिता व चाचा पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर 38 हजार रुपये छीन लिए थे। उस समय पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें