फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 19 मिमी बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत, अगस्त में रुक-रुककर बरसेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बुधवार रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वीरवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात नारनौल में करीब 19 मिमी बारिश हुई। वीरवार सुबह भी कुछ समय के लिए हल्की बारिश हुई लेकिन इसके बाद दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बारिश नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अगस्त के पहले पखवाड़े में मानसून सक्रिय रहेगा और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति 12 अगस्त तक जारी रह सकती है। इसके बाद 13 से 20 अगस्त के बीच हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से 30 अगस्त के बीच मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस अवधि में मौसम अधिकतर शुष्क रह सकता है। बारिश से किसानों और आम लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम में ठंडक का अहसास भी बढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें