फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन कर महेंद्रगढ़ के कृष्ण की निकाली एक गोली

विज्ञापन
31-इस अस्पताल में उपचाराधीन हैं दादरी गोलीकांड में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। चरखी दादरी में थाने के बाहर हुई फायरिंग में घायल छह युवकों को रोहतक के खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल कायनोस में दाखिल कराया गया है। आईसीयू में दाखिल फतेहगढ़ निवासी अमित की दो व हिसार के अंकित की तीन व महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण की ऑपरेशन के बाद शाम तक एक गोली निकाली जा सकी। मानहेरू निवासी घायल सूरज का सुबह ऑपरेशन होगा। एक घायल को बाहर वार्ड में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉ. अरविंद
ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे दादरी से घायल अमित फतेहगढ़, हिसार निवासी अंकित, भिवानी निवासी अंकित, मानहेरू निवासी सूरज, हिसार निवासी सन्नी व महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण व एक अन्य घायल कीर्तिमान को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
गैंगवार की आशंका के चलते हुई फायरिंग के चलते आईएमटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब पौने चार बजे कीर्तिमान को परिजन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर करवाकर ले गए।
विज्ञापन

हिसार निवासी अंकित, फतेहगढ़ निवासी अमित, महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण सहित पांच घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया। शाम 7 बजे तक ऑपरेशन के बाद हिसार निवासी अंकित के शरीर से तीन, अमित फतेहगढ़ के शरीर से दो और महेंद्रगढ़ के कृष्ण के शरीर से एक गोली निकाली गई। घायल सूरज का डॉक्टर शुक्रवार सुबह ऑपरेशन करेंगे। दो घायलों को वार्ड में दाखिल किया गया हैं। उनके पैरों में गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें