फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड-14 में कूड़े के ढेर से मिली राहत, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- वार्ड नंबर 14 में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वार्ड-14 व सिनेमा रोड की एक गली में लंबे समय से जमा कूड़े की समस्या से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से इलाके की सफाई कर दी गई जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यह गली काफी समय से कूड़े के ढेर के कारण बदबू और गंदगी से परेशान थी। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई थी, जिससे पूरे मोहल्ले का वातावरण प्रभावित हो रहा था।
नागरिकों ने जब अपनी समस्या एसडीएम योगेश सैनी, नगर पालिका सचिव प्रशांत और उप प्रधान मंजू कौशिक को बताई, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा हटवाया और सफाई करवाई। इस कार्रवाई से क्षेत्र साफ हो गया और लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें