फोटो संख्या:60- गांव खेड़ी तलवाना में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई।भगवान के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा ओम वाटिका से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यात्रा सरकारी स्कूल, बाबा रामदेव ढाणी मोहल्ला, महावीर प्रसाद मंदिर होते हुए वापस कथा स्थल ओम वाटिका पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचिका वंदना किशोरी की ओर से किया जाएगा।
कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। कलश यात्रा में कैप्टन अभय सिंह, मोतीलाल, शिवकुमार, मास्टर देवराज, मनोज फौजी, जगरूप, कोमल, भोलू पंडित, कृष्ण, महेंद्र सिंह, रिंकू ठाकुर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।