प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार 100 से अधिक नए संक्रमित मामले आ रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को थोड़ी राहत लाने वाला दिन रहा। शुक्रवार को जिले में 44 संक्रमित पाए गए तो 162 लोग ठीक हुए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 44 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 24102 हो गई है। जिसमें से 23562 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक जिले में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में वर्तमान में कोरोना के 382 केस अभी सक्रिय हैं। 4 फरवरी तक जिले में 245910 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113400 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 509373 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 1771 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।
शुक्रवार को इन स्थानों पर मिले संक्रमित
जिले में शुक्रवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मामले आए है। इनमें सिंघाना रोड नारनौल, मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल, खेड़की, उन्हाणी, कोटिया, गाहड़ा, भाला, डालनवास, लावण, जाटवास, बसई, आकोदा, बुडीन, बवाना, बुचावास, घाटाशेर, धानोता, ताजपुर, अटेली मंडी, बिहाली, सिरोही बहाली, जाटवास, भुंगारका व सिगड़ा में एक-एक, नायन, सतनाली, मुंडिया खेड़ा, ककराला, भोड़ी व छिलरो में दो-दो और महेंद्रगढ़ व कनीना में 4-4 संक्रमित मिले हैं।