फोटो 4सिहमा से सिलारपुर को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
सिहमा। सिहमा से सिलारपुर को जोड़ने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क कच्ची है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से कच्ची सड़क को पक्की करने की मांग की है। सुबेसिंह, भीम सिंह, हरफूल सिंह, लालचंद, दिलीप सिंह, खुशीराम, हरनारायण, सूकरमपाल सिंह, चंदगीराम, रोहतास, दरिया सिंह, किशनलाल, रामचंद्र और हरदयाल सिंह ने कहा कि सरकार सड़कों का निर्माण करवा रही है लेकिन गांव की सड़क नहीं बन रही है। बारिश में इस रोड पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। कीचड़ होने से स्कूली वाहन भी नहीं निकल पाते। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।