फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन के लिए जल्द कराएं पंजीकरण : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नशा मुक्त हरियाणा अभियान-2026 और हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने का बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्यक्रम को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।
एसडीएम ने आम नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी जिला महेंद्रगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बैठक में सचिव आरटीए मनोज कुमार, सीटीएम मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें