भाषण प्रतियोगिता में विजेता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते हुए स्लम जागृति के सदस्य।
- फोटो : Narnol
नारनौल। स्लम जागृति समिति व नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम भूषण कला में नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन कार्यालय में स्वच्छ भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। समिति के प्रधान भागीरथमल खनगवाल की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें नारी शक्ति महिला संगठन अध्यक्ष रीना देवी प्रथम, अभिषेक द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति प्रधान खनगवाल ने कहा कि एक से 15 अगस्त तक स्वच्छ भारत अभियान युवा नेहरू केंद्र द्वारा देश के 623 जिलों में चलाया जा रहा है। इसके तहत निबंध, भाषण, नारा लेखन एवं चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में मनोज, बंशीधर, सुनिता देवी, सुमन देवी, दीपक, मनोज व दीपक मौजूद रहे।