नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल से टीम इंचार्ज सुमन यादव के नेतृत्व में 16 छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया ने द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में रीना ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय और जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रीना प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मोनिका द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में जागृति तृतीय स्थान पर रही। कालेज छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्राचार्य डॉ. आर पी सिंह ने कहा कि छात्राओं के प्रदर्शन से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. अजय ठाकन, अश्विनी भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रही।