फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह के तहत लंबित शिकायतों का किया निवारण

विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में लगाए गए शिविर में लोगों को सेवाएं देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिला में गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ लेन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में सीएम विंडो व सीपी ग्राम की लंबित शिकायतों का निवारण किया गया। इसके अलावा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी लंबित शिकायतें भी निपटाई गईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों का निपटान किया।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किया पंजीकरण
कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित आवेदनों को बैंक तथा बीमित कंपनियों के साथ मिलकर उनके दावे निपटाए गए। इस मौके पर बीडीपीओ निशा तंवर, डीएफओ अनिल कुमार गुप्ता, एलडीएम संजय जैन, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त, समाज कल्याण विभाग से सुनील गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सुमन बाला व सहायक सुरेश यादव के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
कनीना कॉलेज में आज लगेगा कैंप
एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह की देखरेख में गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत 22 दिसंबर को राजकीय कॉलेज कनीना में कैंप लगेगा। तहसीलदार कनीना इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। इसमें बीडीपीओ कनीना तथा नगरपालिका के सचिव सहयोग करेंगे। इस संबंध में एसडीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इन कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही लंबित मामलों को निपटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें