फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी क्लर्क रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विज्ञापन
रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम नारनौल द्वारा गिरफ्तार आरसी क्लर्क। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
राज्य चौकसी ब्यूरो उपकेंद्र नारनौल की टीम ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के आरसी क्लर्क को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरसी क्लर्क बलजीत गांव पटीकरा निवासी संदीप कुमार से गाड़ी की आरसी कैंसिल करवाने की एवज में तीन हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। संदीप की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बिजली निगम के एक्सईएन अविनाश यादव की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरसी क्लर्क को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

14 सितंबर को वह फाइल के संबंध में कमरा नंबर 11 में आरसी क्लर्क बलजीत सिंह के पास गया और आरसी कैंसिल करवाने के संबंध में बातचीत की। बलजीत ने बताया कि उसकी गाड़ी का इंश्योरेंश खत्म हो गया है तथा एचपी लोन भी नहीं उतरा है इसलिए इसकी फीस कटेगी। उसने फीस भरने के लिए हां कर दी तो आरसी क्लर्क ने उससे एक हजार रुपये ले लिए और फाइल पर 480 रुपये लिखकर उसे फाइल देकर रसीद कटवाने के लिए भेज दिया। रसीद कटवाकर उसने फाइल दोबारा क्लर्क बलजीत को दे दी। इस पर बलजीत ने कहा कि अगर काम करवाना है तो 17 सितंबर को 2000 रुपये और लेकर आ जाना आपका काम हो जाएगा। उसे आरसी कैंसिल का प्रमाण पत्र उसी समय दे दिया जाएगा। इसके बाद संदीप ने विजिलेंस टीम से संपर्क कर एक शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस टीम शुक्रवार सुबह योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरसी क्लर्क बलजीत को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
संदीप की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर नवल किशोर ने मामला डीसी अजय कुमार के संज्ञान में लाकर छापा करने की अनुमति मांगी। डीसी ने बिजली निगम के एक्सईएन अविनाश यादव को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता को विजिलेंस टीम ने 500-500 रुपये के चार नोट पाउडर लगाकर क्लर्क को देने के लिए दिए। संदीप के साथ दो कर्मचारी भी देखने के लिए गए कि क्लर्क पैसे लेता है या नहीं। ये कर्मचारी कार्यालय में ही इधर उधर खड़े हो गए। संदीप पैसे लेकर क्लर्क के पास पहुंचा और अपनी फाइल के संबंध में बात की तो क्लर्क ने बताया कि उसका कार्य हो गया है और उसने संदीप को एक दस्तावेज निकालकर दे दिया। संदीप ने भी जेब से पाउडर लगे हुए 500-500 रुपये के चार नोट निकालकर आरसी क्लर्क बलजीत को दे दिए और टीम की ओर इशारा कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर ही आरसी क्लर्क को काबू कर लिया और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने संदीप द्वारा दिए गए 500-500 के नोटों को केमिकल से साफ किया तो उनका रंग लाल हो गया। इस प्रकार विजिलेंस टीम ने आरसी क्लर्क बलजीत को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पटीकरा निवासी संदीप की शिकायत मिली थी कि एसडीएम कार्यालय में आरसी क्लर्क उससे अपनी गाड़ी की आरसी कैंसिल करवाने के नाम पर पैसे मांग रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। जिसमें आरसी क्लर्क को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। -नवल किशोर, इंस्पेक्टर राज्य चौकसी ब्यूरो उपकेंद्र, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें