फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाज के हकों की आवाज बने रमेश राव पायलट, मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- रमेश राव पायलट को मानद डॉक्टरेट उपाधि से  सम्मानित करते--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामाजिक क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से किए जा रहे कार्यों के लिए रमेश राव पायलट को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी की ओर से 10 अक्टूबर को नोएडा के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में सात देशों के 50 से अधिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रमेश राव पायलट कमर्शियल पायलट, इंजीनियर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, लेखक और वक्ता हैं। वे कानून में पीएचडी के शोधार्थी भी हैं। उन्होंने सामाजिक मुद्दों और समाज के अधिकारों से जुड़े विषयों पर लंबे समय से काम किया है।
वर्ष 2007 में वे भारत-चीन सीमा पर रेजांगला के शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले पहले नागरिक जत्थे में शामिल रहे। उन्होंने शहीदों की मिट्टी का कलश लाकर इंडिया गेट से रेजांगला शहादत शौर्य यात्रा शुरू की, जिसे शहीदों के गांवों तक पहुंचाया गया। वर्ष 2022 में भी उन्होंने रेजांगला की मिट्टी लाकर देशभर में शहादत यात्रा चलाने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रमेश राव पायलट हरियाणा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे अहीर रेजिमेंट की मांग और ओबीसी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी लंबे समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें