फोटो नंबर- 02गांव ताजपुर स्थित विद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली में उपस्थित विद्यार
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में चिढ़ाने और धमकाने के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
छात्रों ने नारे लगाए और लोगों को बुराई के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। रैली से शुरू होकर आसपास के इलाके होते हुए फिर विद्यालय पहुंची। प्राचार्य सत्यबीर सिंह और शिक्षकों ने छात्रों को चिढ़ाने और धमकाने के अनुभव साझा किए। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे विद्यालय और समुदाय में इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर माया यादव, कुसुम यादव, गायत्री, मंजीत, हिमांशी, प्रियंका, मीनाक्षी, अंजु, कुसुम सैनी, उमा, पूजा, कवीन्द्र सचदेवा आदि उपस्थित रहे। संवाद