हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परियोजना संयोजक राजबाला यादव थी। विशिष्ठ अतिथि डायट के सीनियर प्रवक्ता लालसिंह, सत्यवीर सिंह थे।
प्रदर्शनी में जिले के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के कक्षा नौंवी से 12वीं के 430 विद्यार्थी और अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एपीसी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए मॉडल मेकिंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, साइंस स्किट, ड्रामा प्रतियोगिता, शिक्षकों के लिए टीचिंग, लर्निंग सहायक सामग्री बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के एसोसिएट प्रो. डॉ. मक्खन सिंह, असिस्टेंट प्रो. पूजा शर्मा, राजकीय महाविद्यालय सतनाली के असिस्टेंट प्रो. दिनेश कुमार ने निभाई। क्यूशचन ट्री कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ की भूमिका शारदा यादव, बीना यादव, महेश कुमार, आशा कुमारी और विक्रम सिंह बायो प्रवक्ता ने निभाई। एपीसी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता को 1500, द्वितीय को 1000 और तृतीय को 500 रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ प्रदीप कुमार, एपीसी खुशीराम, धर्मवीर, मुख्याध्यापक कर्ण कपूर, सतन सिंह मौजूद थे।