फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजेश जांगड़ा 44वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

Fri, 10 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनुभाग अधिकारी राजेश कुमार जांगड़ा 44वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, वित्त अधिकारी डाॅ. विकास कुमार और विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स काउंसिलिंग के सचिव डाॅ. संदीप ढुल ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कोच रामकिशन यादव ने बताया कि इस वर्ष आयोजित चौथी प्री स्टेट एवं दसवीं हरियाणा स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजेश जांगड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर्स श्रेणी में प्रतिभा दिखाई थी। इसके आधार पर अब वे चार से 16 अक्तूबर तक देहरादून में होने वाली 44वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें