महेंद्रगढ़। गांव डालनवास में एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में डालनवास निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.30 बजे वह फौजी धर्मकांटा पर अपनी कड़वी तुलवाकर भतीजे प्रदीप कुमार के साथ जाने के लिए इंतजार कर में खड़ा था। भतीजा प्रदीप मोटरसाइकिल से उसको लेने के लिए आ रहा था। इसी बीच कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। बताया कि भतीजा परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह बिजली का काम करता था। उसके दो लड़कियां हैं। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे की जांच आरंभ कर दी है।