फोटो संख्या:55- विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ राजेश जांगड़ा---स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनुभाग अधिकारी राजेश कुमार जांगड़ा ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 349 अंक प्राप्त कर श्रेणी में 23वां स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई थी।
इस अवसर पर राजेश जांगड़ा के कोच कॉमन वेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट कैप्टन रामकिशन यादव ने बताया कि यह उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने अपनी केटेगरी में अच्छा स्कोर हासिल किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, वित्त अधिकारी डॉ. विकास कुमार, विश्वविद्यालय की स्पोर्टस काउंसिल के सचिव डॉ. संदीप ढुल ने अच्छे प्रदर्शन के लिए राजेश जांगड़ा को बधाई दी।