फोटो नंबर- 28नारनौल में सुबह के समय छाए बादलों के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार को बादलवाही भी देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय क्षेत्र में उत्तरी बर्फीली हवाएं चल रही है जिससे 28 से 30 दिसंबर तक क्षेत्र में शीतलहर व पाला जमने की संभावना है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गत वर्ष दिसंबर में सघन कोहरे और हल्की बारिश बनी हुई थी लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह सूखा रहा जिससे फसल भी प्रभावित हुई है। हालांकि 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बारिश कि संभावना बन रही है।