फोटो संख्या:60 शहर के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म पर तैयार किया जा रहा पुल व एसक्यूलेटर। संव
महेंद्रगढ़। वर्ष 2025 में क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवाओं के दायरे में विस्तार को लेकर निराशा ही हाथ लगी है लेकिन 2026 में सेवाओं में विस्तार की उम्मीद है। वर्ष 2026 में महेंद्रगढ़ सब डिपो शुरू होने के साथ-साथ कनीना बस स्टैंड को भी अपना नया भवन मिलेगा।
वहीं महेंद्रगढ़ में छह साल पूर्व बनकर तैयार हुए राज्य परिवहन के वर्कशॉप में सब डिपो भी 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही अमृत भारत योजना में शामिल महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर भी 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जल्द ही आधुनिक सुविधाओं के साथ रेलवे स्टेशन भी भव्य रूप में नजर आएगा।
सब डिपो के शुरू होने की उम्मीद
छह साल पूर्व 6.70 करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज की भूमि पर वर्कशॉप के भवन का निर्माण पूरा हुआ था। वर्ष 2021 में यह भवन बनकर तैयार होने के बावजूद सब डिपो शुरू नहीं हो पाया है। इस भवन को केवल अस्थाई खरीद केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन राज्य परिवहन की ओर से सब डिपो शुरू कराने के लिए अधिकांश प्रक्रिया अब पूरी कर ली गई हैं।
बस स्टैंड के नए भवन की मिलेगी सौगात
कनीना के नए बस स्टैंड भवन के लिए भी राज्य परिवहन की ओर से 10.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अबिस स्टैंड के नए भवन में यात्रियों के लिए प्रतिक्षालय, इंचार्ज रूम, पार्किंग, शौचालय, प्रवेश व निकासी द्वारा सहित अन्य सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन भव्य रूप में आएगा नजर
अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल महेंद्रगढ़ स्टेशन पर इस समय 16 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें से 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है व अंतिम चरण में चल रहा है। स्टेशन परिसर में अब पार्क, पार्किंग, मुख्य द्वार व सजावट का काम शेष है जो आगामी दो-तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा।
फोटो संख्या:60 शहर के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म पर तैयार किया जा रहा पुल व एसक्यूलेटर। संव