फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड आने पर रेलवे ट्रैक की मॉनिटरिंग शुरू

Wed, 19 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलवे की ओर से रेलवे की टाइम में बदलाव व गाड़ियों में लोको पायलटों को फॉग डिवाइस लगाने के लिए तैयारियां शुरू की है। रेल लाइन के सिकुड़ने और कोहरे में दृश्यता कम होने जैसी चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैक मेंटेनरों की लगाई ड्यूटी रात में भी लगाई है। वहीं, रेलवे ट्रैक की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना खास रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन औसतन पांच हजार यात्री सफर करते हैं। बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि विभाग की ओर से 272 पैसेंजर और लगभग 126 माल गाड़ियों में लोको पायलटों को फॉग डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं।
यह आधुनिक यंत्र कोहरे के समय लोको पायलट को आने वाले सिग्नल की जानकारी लगभग 9999 मीटर पहले ही दे देता है जिससे चालक ट्रेन की गति को नियंत्रित करते हुए सिग्नल को सुरक्षित पार कर पाता है।
विज्ञापन

बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-बठिंडा और बठिंडा-सूरतगढ़ रेलखंड कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं जहां यह डिवाइस विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त रेलपथ पर गुड्स वार्निंग बोर्ड की दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्ट्रिप और चूना पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है जिससे लोको पायलट धुंध में भी ट्रैक की स्थिति पहचान सके।
ट्रैक मेंटेनरों को डेटोनेटर दिया गया तथा साथ ही, सर्दियों में रेललाइन सिकुड़ने या टूटने की संभावना को देखते हुए ट्रैक मेंटेनरों की विशेष रात गश्त की व्यवस्था की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के लिए ट्रैक मेंटेनरों को डेटोनेटर दिए गए हैं जो ट्रेन के पहिए गुजरने पर तेज आवाज के साथ फूटते हैं जिससे लोको पायलट को खतरे का संकेत मिल जाता है।
इसी प्रकार, स्टेशनों पर पॉइंट्समैन को भी डेटोनेटर दिए गए हैं ताकि वे आने वाले सिग्नल की पूर्व सूचना लोको पायलट तक पहुंचा सकें। इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित बनाना और यात्रियों की यात्रा को निर्बाध बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें