फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री ने ट्विट पर लिया संज्ञान तो खुली अधिकारियों की नींद, दूसरे ही दिन किया समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रेलमंत्री को ट्विट करने के बाद अधिकारियों ने आदर्श रेलवे स्टेशन पर तीन दिनों से चल रही पंखों व बिजली की समस्या का समाधान कर दिया है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने आदर्श स्टेशन पर तीन दिन पूर्व टीन शेड में करंट आने के बाद रेलवे की तकनीकी शाखा द्वारा काटे गए बिजली कनेक्शन के बाद यात्रियों को हो रही समस्या का वीडियो बनाकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को रविवार शाम 5.23 बजे ट्विट किया था। रेलमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आदेश देकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बाद जयपुर जोन व बीकानेर मंडल के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। बीकानेर मंडल के अधिकारियों द्वारा रेलवे की तकनीकी शाखा भिवानी व सादलपुर की टीमों को सूचना दी गई। टीम ने बिजली वायरिंग को ठीक कर टीन शेड में नए पंखे व लाइटें लगा दी।
विज्ञापन

ट्विट के बाद हुआ समाधान
दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पटोदा ने बताया कि तीन दिन पूर्व आदर्श स्टेशन के टीन शेड में बारिश के कारण करंट आने से तकनीकी शाखा द्वारा बिजली की वायरें काट दी थी। इसके बाद टीनशेड के पंखे व लाइटें बंद हो गई थी। बारिश के मौसम में मच्छरों व अंधेरे के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही थी। टीन शेड व बंद पंखों से हो रही परेशानी का वीडियो बनाकर रेलमंत्री को ट्विट किया गया। इसके बाद सोमवार को अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें