फोटो नंबर-04नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 और 199 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन जो 17 फरवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 51973 मथुरा-जयपुर जो 17 फरवरी व 20 फरवरी को मथुरा से प्रस्थान करेगी वह बांदीकुई तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बांदीकुई-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी ट्रेन जो 18 फरवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।