फोटो संख्या:55 राजकीय कॉलेज में खो-खो स्पर्धा में भाग लेते स्वयंसेवक। संवाद
- फोटो : एडीएम अरविंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर व अन्य। स्रोत स्वयं
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कबड्डी, खो-खो जैसे हरियाणा के पारंपरिक खेलों में सहभागिता की। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि खेलों से मानव शरीर स्वस्थ रहता है व उत्तम स्वास्थ्य एक सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला है। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. रेणु यादव, डॉ. सोमवीर, डॉ. पविता यादव, डॉ. संदीप कुमारी, प्रो. अलका आदि मौजूद रहीं। संवाद