फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के आरपीएस शिक्षण संस्थाओं पर छापेमारी: आयकर विभाग गुरुग्राम की टीम की रेड, सभी गेट किए बंद

Fri, 15 Sep 2023 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ के छापेमारी आरपीएस स्कूल खातोद, आरपीएस कॉलेज बलाना एवं ग्रुप के संचालक मनीष राव के महेंद्रगढ़ आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। टीम पिछले चार घंटों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरपीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी हरियाणा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्था आरपीएस के स्कूलों और संचालक के आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। विभाग की टीमों ने रेवाड़ी, गुरूग्राम और महेंद्रगढ़ जिलों में आरपीएस शिक्षण संस्थानों पर एक साथ जांच शुरू की गई। विभाग की इस कार्रवाई से इन शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


आयकर विभाग  की टीम संस्थानों और संचालक के आवास से रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है! जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें सुबह करीब 6 बजे सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ बीएमजी एलीगेंट सिटी स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली रोड स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल व सेक्टर-4 स्थित शिक्षण संस्थानों के संचालक के आवास पर पहुंची।

टीम के सदस्यों ने शिक्षण संस्थानों और आवास के गेट बंद कराकर रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों की छानबीन शुरू की। इससे शिक्षण संस्थानों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमों ने आरपीएस के महेंद्रगढ़ और गुरूग्राम सहित दूसरे जिलों में स्थित शिक्षण संस्थानों पर भी रिकॉर्ड की जांच शुरू की। आयकर विभाग की उनके संस्थानों और निवास पर एक साथ की गई कार्रवाई ने अन्य शिक्षण संस्थान संचालकों में भी खलबली पैदा करने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें