फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणित का डर भगाने के लिए ढाढोत स्कूल में प्रश्नोत्तरी, 8वीं से 10वीं के बच्चे हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाढोत में विद्यार्थियों की गणित विषय में रुचि बढ़ाने और तार्किक क्षमता विकसित करने के लिए गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले चरण में लिखित परीक्षा ली गई। इसके आधार पर चयनित विद्यार्थियों की 13 टीमें बनाई गईं। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी शामिल रहे। इस प्रकार कुल 39 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विद्यार्थियों से गणित से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर उन्होंने उत्साह और आत्मविश्वास से दिए।
प्रतियोगिता गणित प्रवक्ता सतन सिंह और सतेंद्र यादव की देखरेख में हुई। निर्मला व कविता ने स्कोरर, सुषमा ने टाइमकीपर तथा शालू और ज्योति ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्य अजीत सिंह ने कहा कि गणित तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है। सतन सिंह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का गणित के प्रति डर दूर होता है और रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें