फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की खरीद शुरू, नहीं पहुंचे किसान, आवक शून्य

Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15खाली पड़ा नई अनाज मंडी का टीनशैड। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले की छह मंडियों में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। नारनौल, कनीना व सतनाली में वेयर हाउस और अटेली, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ में हैफेड द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी दाम पर केवल वहीं किसान फसल बेच सकते हैं जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण कराया है। खरीद शुरू होने के बाद भी शनिवार को किसान मंडी में नहीं पहुंचे। इससे सरसों की आवक शून्य रही, क्योंकि क्षेत्र में अभी सरसों की कटाई जारी है। गेंहू की कटाई अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वहीं ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में कई किसानों ने फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाई हुई है। इसकी वजह से सर्वे का कार्य जारी है। ऐसे में संभावना हैं कि करीब हफ्ते भर बाद सरसों की आवक में तेजी आएगी।

इंसेट
300 रुपये अधिक दाम पर खरीदी जाएगी सरसों
सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये और गेंहू के लिए 2425 रुपये निर्धारित की गई है। गत वर्ष की तुलना में इस बार सरसों की खरीद पर 300 रुपये और गेंहू की खरीद पर 150 रुपये बढ़ाए गए हैं। गत वर्ष सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये और गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


0
बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य में अंतर कम :
सरसों का बाजार भाव इस समय 5700 से 5800 रुपये हैं। इस कारण सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और बाजार भाव में ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में सरसों की आवक पिछले वर्ष की तुलना में कम रह सकती है। क्योंकि पिछले वर्ष बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य में करीब 600 से 700 रुपये का अंतर था। इसलिए जिले में सरसों की खरीद के लिए करीब दो बार अंतिम तिथि को बढ़ाना पड़ा था।
0

गेटपास, शौचालय और टिनशेड की सुविधा चाक-चौबंद
नारनौल में सरसों की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में की जा रही है। नई अनाज मंडी में शौचालय की साफ-सफाई की जा रही है। रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। पेयजल की व्यवस्था के लिए टंकी की सफाई की गई है और वाटर कूलर चालू किया गया है। वहीं गेटपास के लिए भी व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
वर्जन :
नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। नई अनाज मंडी में दो टिनशेड बने हैं। प्रत्येक टिनशेड में करीब 50 हजार बैग रखने की क्षमता है। गेटपास के लिए मुख्य द्वार पर टोकन काउंटर बनाया गया है। किसान साथियों से अपील है कि सरसों को सुखाकर लाएं, जिससे कि नमी के कारण फसल बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।- नुकुल यादव,सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें