फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीआरडीओ की बहाली की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-13लघुसचिवालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते जनप्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीआरडीओ) प्रमोद कुमार के निलंबन के विरोध में बुधवार को जिले के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीआरडीओ की बहाली को लेकर लघुसचिवालय में जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सीटीएम मंगल सैन को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि प्रमोद कुमार लंबे समय से जिले में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और अपनी ईमानदार के कारण जिले के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच अच्छी छवि रखते हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिकारी का निलंबन किसी राजनीतिक गलतफहमी का परिणाम प्रतीत होता है जिससे जिले के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीपीएम मंगल सैन को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही प्रमोद कुमार की बहाली नहीं की, तो जिले के पंचायत प्रतिनिधि आगे की रणनीति तैयार करेंगे और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें