फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरण यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई को लेकर उप मंडल कार्यालय कनीना में ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्त - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व विचार सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिम्मत यादव के नेतृत्व में बुधवार को जन जागरण यात्रा कनीना पहुंची। जिसके बाद महंगाई के विरोध में उपमंडल कार्यालय में धरना दिया गया। साथ ही कनीना व अटेली में बैयनामा, पट्टानामा, रिलीज डीड, ब्लड डीड, तबादलानामा आदि तसदीक न होने से आने वाली परेशानियों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि पिछले छह माह से यह कार्य बंद है। आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नगर पालिका कनीना में वसीकाजात दर्ज न होने से विवाद ज्यादा बढ़ रहे हैं तथा सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जबकि कनीना व अटेली नगर पालिका तृतीय श्रेणी के अंतर्गत आती हैं और कनीना में वसीकाजात दर्ज न होने से आम जनता में आक्रोश पैदा हो रहा है। उन्होंने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशा-निर्देशन में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की टीम नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को भाजपा सरकार की ओर से डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने, सीएनजी, घरेलू गैस व सब्जियों सहित खाद्य सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों का विरोध कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें