फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी ठंड का दौरा खत्म, बादल छाने से ठंड में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
आसमान में छाये बादल। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गुलाबी ठंड का दौर अब खत्म होने वाला है। दिसंबर के शुरूआत से ही मौसम गतिशील और परिवर्तनशील हो गया है। बादलों ने पूरे इलाके पर अपना डेरा जमा लिया है। जिससे वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 व 2 दिसंबर को हरियाणा पर बादल छाए रहने का अनुमान है। कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हैं जिससे काफी हिमपात की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और दक्षिणी दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। 5 व 6 दिसंबर को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों पर बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और इसके अलावा पर्वतीय इलाकों पर काफी हिमपात की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभों के असर से पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर भी उत्तर भारत के राज्यों पर साफ दिखाई देगा। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार ला-लीना सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से 15 जून से लेकर दिसंबर तक लंबे समय अंतराल के दौरान मानसून की वापसी के बाद भी देश के आधे से अधिक भागों में बारिश हो रही है। इस बार दिसंबर, जनवरी और फरवरी में न केवल कड़ाके की ठंड पड़ेगी, बल्कि कोहरा कोहराम मचाएगा और ठंड आमजन को परेशान करेगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया और चक्रवात जैसे सक्रिय मौसम प्रणाली के द्वारा और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से 5-6 दिसंबर के दौरान अच्छी बारिश होगी। इस दौरान काफी हिमपात और सीमित इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावनाएं बन रही है। जिसकी वजह से ठंड में असमान्य इजाफा होगा। जिसकी वजह से पूरा मैदानी इलाका शीत लहर की चपेट में होगा। वर्तमान में इस बारिश और पवनों की गति और दिशा बदलने से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार होगा। माह के दूसरे सप्ताह तक न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 10 दिसंबर के बाद कोहरे में बढ़ोतरी होगी उसके बाद कोहरा कोहराम मचाएगा और स्मॉग आमजन को एक बार फिर से परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें