फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का 95 प्रतिशत काम पूरा,दस साल इसी आधार पर आएगा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हर एक प्रॉपर्टी को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इसके आधार पर ही प्रॉपर्टी का सर्वे होगा। अगले दस साल तक इस सर्वे के आधार पर ही प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फरवरी में पूरा रिकार्ड नगरपालिका को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के लिए याशी कंसलटेंसी कंपनी डोर टू डोर सर्वे कर रही है। जिसमें अब तक 14000 प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा किया जा चुका है। करीब 600 प्रॉपर्टी का सर्वे बकाया है। अगले दस दिन में यह फील्ड सर्वे पूरा हो जाएगा। इसके बाद कंपनी पूरा रिकार्ड मैच करेगी। दस दिन में यह काम पूरा होने के बाद नगरपालिका को रिकार्ड सौंप दिया जाएगा। कंपनी ने पहले चरण में पूरे शहर का ड्रोन से सर्वे कराया। ड्रोन से ली गई ईमेज के आधार पर एक लेआउट बनाया गया। शहर के इस लेआउट के हिसाब से हर एक प्रॉपर्टी की अलग-अलग पहचान की गई। हर प्रॉपर्टी को अलग-अलग नंबर दिया गया। इस यूनिक आईडी नंबर के साथ प्रॉपर्टी की डिटेल अपलोड की जा रही है। जिसमें कंपनी की सर्वे टीम हर प्रॉपर्टी आईडी पर जाकर जानकारी ले रही है। प्रॉपर्टी मालिक का नाम, उसके पिता का नाम, कोई एक पहचान पत्र, मोबाइल नंबर की जानकारी लेकर उसे प्रॉपर्टी के साथ अटैच करते हैं। मौके की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी भी की जाती है। जीआईएस मैपिंग के जरिए यह काम पूरा किया जा रहा है। इस रिकार्ड के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल लिए जाएंगे। दस साल तक यही सर्वे मान्य रहेगा।
नगर पालिका को सौंपा जाएगा रिकार्ड
प्रॉपर्टी सर्वे का काम कर रही याशी कंपनी पूरा रिकॉर्ड तैयार करेगी। इसे नगरपालिका के अधिकारियों का सौंपा जाएगा। नगरपालिका कंप्यूटर पर प्रॉपर्टी के रिकार्ड के अनुसार उसका टैक्स केलकुलेट करेगी। कंपनी फरवरी महीने में नगर पालिका को पूरा रिकार्ड हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन

कंपनी के दस सर्वेयर जुटा रहे आंकड़े
नगरपालिका क्षेत्र में कंपनी दस सर्वेयर लगाए हुए हैं। जिसमें 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आखिरी 5 प्रतिशत काम को इस महीने के अंत तक पूरा करने का टारगेट है। कंपनी फिलहाल बाजार के एरिया में सर्वे कर रही है। इसके अलावा छूट गए मकानों का रिकार्ड जुटा रही है।
वर्जन
प्रॉपर्टी आईडी जेनरेट की जा चुकी है। सभी प्रॉपर्टी की जीआईएस मैपिंग के जरिये लोकेशन दी गई है। हमारा 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले दस साल तक इसी सर्वे के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स आएगा। कंपनी फरवरी में नगर पालिका को पूरा रिकार्ड हैंड ओवर कर देगी।
अमित श्योराण, फील्ड इंचार्ज, याशी कंपनी
कितना देना होगा टैक्स
प्रदेश सरकार के वर्तमान नियमों के अनुसार रिहायशी प्रॉपर्टी पर एक रुपया प्रति गज के हिसाब से टैक्स है। अगर आपका मकान 100 गज का है तो आपको एक महीने के 100 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर देने होंगे। अगर आपकी कामर्शियल प्रॉपर्टी है तो 9.40 रुपये प्रति गज टैक्स है। यानी 50 गज की दुकान के लिए 450 रुपये सालाना प्रॉपर्टी टैक्स बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें