फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति दवा लेने रोहतक गया, पीछे से नकदी, गहने चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सतनाली में बुजुर्ग दंपती के घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। पीडिता कृष्णा देवी की शिकायत पुलिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सतनाली में पिछले एक सप्ताह में चार स्थानों पर चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि वह बुजुर्ग है। उनकी कोई संतान नही हैं। अपनी बहन बीना की लड़की मीनाक्षी को गोद पर ले रखा है। कृष्णा ने बताया कि उसका पति काफी साल से बीमार चल रहा है। 7 जनवरी को गांव के कल्लू ने गाड़ी किराये पर कराई थी। कार में सवार होकर अपनी बेटी मीनाक्षी के साथ अपने पति को दवाई दिलाने के लिए रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे। 17 जनवरी को घर आकर देखा तो घर अस्त व्यस्त था। घर का ताला तोड़कर गले का सोने का हार, सोने की अंगूठी, एक टेलीविजन और दस हजार नकदी चोरी हो गए। सोने का हार करीब दो तोले का था। कृष्णा ने बताया कि करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतनाली में पिछले एक सप्ताह में चार स्थानों पर चोरी हो चुकी है। जिसमें तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें