फोटो संख्या:68 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर व अन्य। संस्थान
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से वेल्थ मैनेजमेंट विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यावसायिक दक्षता की जानकारी दी गई।
व्याख्यान को आईसीआईसीआई बैंक की एसोसिएट लीडरशिप टीम की सदस्य आदिति बत्रा ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता तंवर ने स्वागत भाषण दिया।
प्रो. सुनीता ने कहा कि ऐसे आयोजन शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के बीच सेतु का कार्य करते हैं। आदिति बत्रा ने वेल्थ मैनेजमेंट की अवधारणाओं, निवेश योजना, ग्राहक संबंध प्रबंधन व बैंकिंग क्षेत्र में रीयल-टाइम वित्तीय परामर्श प्रक्रियाओं पर चर्चा की।
विद्यार्थियों को वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। इस मौके पर डॉ. अनुराग बहादुर सिंह व डॉ. सुशील उपस्थित रहे। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उनके औद्योगिक कौशल व व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।