फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया सैनी होंगी भाजपा की नांगल चौधरी नपा चेयरपर्सन की उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी की पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रिया सैनी को नांगल चौधरी नगर पालिका की चेयरपर्सन का प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा करने के बाद प्रिया सैनी को नांगल चौधरी नगरपालिका का भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद चुनाव में विजय हासिल करेगी। साथ ही हमारी गठबंधन की पार्टी जजपा भी जहां-जहां चुनाव लड़ रही है वहां विजय हासिल करेगी। बैठक में पार्टी जिला महामंत्री दयाराम यादव एवं लखमी चंद चौहान, पूर्णचंद्र मंडल अध्यक्ष भाजपा नांगल चौधरी, सुदर्शन बंसल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अरुण जांगड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राजपूत एवं जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह राजपूत, कार्यालय मंत्री महावीर शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, नारनौल मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें