नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा प्रिया ने विपरीत परिस्थितियों में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया।
प्रिया ने बताया कि पिता दिलबाग सिंह मजदूरी करते हैं। माता संगीता गृहणी हैं। छात्रा का कहना हैं कि उसके पिता बड़ी मेहनत करके परिवार का पालन करते हैं। छात्रा ने बताया कि वह शिक्षा के बल पर अपने परिवार को गरीबी की इस समस्या से उभारना चाहती है। प्रिया का कहना है शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हर परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है। छात्रा ने कहा कि वह पढ़ लिखकर सरकारी अधिकारी बनना चाहती है। छात्रा ने बताया कि वह अपने माता-पिता हर सुख देने व सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से और भी मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल करेगी।