फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से विकसित भारत का सपना होगा साकार : विधायक

विज्ञापन
फोटो 17योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह मन और समाज को भी मजबूत बनाता है। जब समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।
विज्ञापन

विधायक रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने आईटीआई मैदान में बारिश के बीच महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हरित योग के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने सभागार में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन सुना। विधायक ने कहा कि योग हमें जीवन में संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक सोच देता है। भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरे विश्व में अपनाई जा रही है यह गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय भी योग और आयुर्वेद ने लोगों को मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास दिया। योग आज पूरी दुनिया के लिए भारत का अनमोल उपहार बन चुका है।
योग सहायक अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं। मुख्य अतिथि ने सभी योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें