फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेत्र जांच शिविर में 157 रोगियों की जांच

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- यादव धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच ​शिविर में  रोगी की जांच करते चिकित्सक--स् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा एवं राहत ग्रुप महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 189वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर सभा के पूर्व प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव की अध्यक्षता में लगाया गया। डॉक्टर जितेंद्र यादव व डॉ. रामपाल यादव, डॉक्टर आरपी गिरी ने लोगों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य, आनंद यादव ने बीपी व शुगर की जांच की। रविवार को 157 रोगियों की जांच कर 24 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए सरदार सिंह की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी भेजा गया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, हवन पुरोहित यादव, उप प्रधान एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के प्रधान पंडित भूपेंद्र आर्य भी मौजूद रहे। वहीं यादव सभा के कनविनर डॉ. राजवीर यादव, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, अधिवक्ता धर्मवीर सिंह यादव, राहत ग्रुप के सचिव कप्तान लालचंद उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें